₹20 हजार से कम में Samsung का धांसू 5G फोन, 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

₹20 हजार से कम में Samsung का धांसू 5G फोन, 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

नई दिल्ली : क्या आप भी काफी वक्त से 20 हजार रुपये के बजट में नया 5G फोन खरीदने की सोच रह हैं? अगर हां, तो Samsung Galaxy F36 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ये फोन इस वक्त ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 20 हजार रुपये से कम में मिल रहा है।

Samsung के इस शानदार मिड-रेंज स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले, Exynos 1380 प्रोसेसर, 50MP OIS ट्रिपल-कैमरा सिस्टम और 5000mAh की बैटरी भी मिल रही है। चलिए फोन के बाकी फीचर्स जानने से पहले इस डील के बारे में जान लेते हैं...

Samsung Galaxy F36 5G पर डिस्काउंट ऑफर

सैमसंग के इस फोन की कीमत वैसे तो 22,999 रुपये है लेकिन अभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर ये डिवाइस सिर्फ 19,499 रुपये में मिल रहा है। यानी इस फोन पर फ्लैट 3500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं इस डिवाइस पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिससे इसकी कीमत और कम हो जाती है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड होल्डर्स फोन पर 975 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं जिसके बाद फोन की कीमत 18,524 रुपये रह जाती है। डिवाइस पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिसकी मदद से आप अपने पुराने फोन के बदले 16,500 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू भी ले सकते हैं

Samsung Galaxy F36 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy F36 5G में 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले मिल रहा है। डिवाइस के बैक पैनल पर वेगनी लेदर (Vegan Leather) मिल रहा है, जो इसे एक क्लासी लुक देता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Exynos 1380 5G प्रोसेसर लगा है, जो रोजमर्रा के कामों और नॉर्मल गेमिंग के लिए अच्छा है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जो OIS के साथ आता है, जिससे बिना हिले-डुले शानदार और स्टेबल 4K वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। इसके अलावा फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है जो आराम से पूरा दिन चलती है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments