नई दिल्ली : भारतीय बाजार में कई वाहन निर्माताओं की ओर से अलग अलग सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। सुजुकी की ओर से भी Suzuki Gixxer SF को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस मोटरसाइकिल को खरीदना महंगा हो गया है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महंगी हुई Suzuki Gixxer SF
सुजुकी की ओर से जिक्सर एसएफ को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। फुली फेयर्ड सेगमेंट में आने वाली इस मोटरसाइकिल की कीमत को बढ़ा दिया गया है।
कितनी महंगी हुई
जानकारी के मुताबिक इस मोटरसाइकिल की कीमत में 3800 रुपये की कीमत को बढ़ाया गया है। जिसे तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 155 सीसी की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे 13.4 बीएचपी की पावर और 13.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिसके साथ पांच स्पीड ट्रांसमिशन को दिया जाता है। मोटरसाइकिल में 12 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक भी दिया गया है।
कैसे हैं फीचर्स
सुजुकी की ओर से जिक्सर एसएफ मोटरसाइकिल में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सिंगल चैनल एबीएस, डिस्क ब्रेक, स्प्लिट सीट, साइड स्टैंड इंटरलॉक जैसे फीचर्स को ऑफर किया जाता है।
कितनी हुई कीमत
सुजुकी की ओर से इस मोटरसाइकिल के स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपये है। इसके स्पेशल एडिशन की कीमत 1.39 लाख रुपये है।
किनसे है मुकाबला
भारतीय बाजार में सुजुकी की ओर से जिक्सर को 150 सीसी सेगमेंट में फेयर्ड मोटरसाइकिल के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस मोटरसाइकिल का बाजार में सीधा मुकाबला Yamaha R15 जैसी मोटरसाइकिल के साथ होता है।

Comments