जून 2026 प्रदोष व्रत: कब-कब रखा जाएगा व्रत? यहां जानिए पूरी डेट और शुभ मुहूर्त

जून 2026 प्रदोष व्रत: कब-कब रखा जाएगा व्रत? यहां जानिए पूरी डेट और शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। प्रत्येक महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस दिन व्रत रखने और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। बता दें कि जून का पहला प्रदोष अधिकमास में आने की वजह से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आपको बता दें कि इस साल ज्येष्ठ माह में अधिकमास (मलमास) लगा है, जो कि 15 जून तक रहेगा। तो आइए जानते हैं कि जून में प्रदोष व्रत कब-कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

शुक्र प्रदोष व्रत 2026

जून माह का पहला प्रदोष व्रत 12 जून 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा। जब प्रदोष का दिन शुक्रवार को पड़ता है तो इसे शुक्र प्रदोष के नाम से जाना जाता है। शुक्र प्रदोष का व्रत करने से धन-संपदा और सुख में वृद्धि होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहता है।

शुक्र प्रदोष व्रत 2026 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 12 जून 2026 को रात 7 बजकर 36 मिनट  पर होगा। त्रयोदशी तिथि का समापन 13 जून 2026 को शाम 4 बजकर 7 मिनट पर होगा। प्रदोष पूजा मुहूर्त 12 जून को शाम 7 बजकर 36 मिनट से रात 9 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

शनि प्रदोष व्रत

इस माह का दूसरा प्रदोष व्रत 27 जून 2026, शनिवार को रखा जाएगा।  जब प्रदोष का दिन शनिवार को पड़ता है तो इसे शनि प्रदोष के नाम से जाना जाता है।  शनि प्रदोष का व्रत करने से सभी संकट और बाधाओं से छुटकारा मिल जाता है। काल सर्प और पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है।

शनि प्रदोष 2026 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 26 जून को रात 10 बजकर 22 मिनट पर होगा। त्रयोदशी तिथि का समापन 28 जून को मध्यरात्रि 12 बजकर 43 मिनट पर होगा। प्रदोष पूजा मुहूर्त 27 जून 2026 को शाम 7 बजकर 20 मिनट से रात 9 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments