बेमेतरा,थान खम्हरिया : भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठन विस्तार के तहत परस नाथ योगी को भाजपा युवा मोर्चा थान खम्हरिया मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं ने परस नाथ योगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं, युवा मोर्चा पदाधिकारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।परस नाथ योगी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Comments