आधी रात का भयानक धमाका! सिलेंडर ब्लास्ट में SECL अधिकारी की मौत, दहल उठा पूरा इलाका

आधी रात का भयानक धमाका! सिलेंडर ब्लास्ट में SECL अधिकारी की मौत, दहल उठा पूरा इलाका

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से दर्दनाक हादसे सामने आया है. एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक में शनिवार रात करीब 11:30 बजे एक क्वाटर में गैस सिलेंडर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. धमाकेदार विस्फोट में एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में हड़ंकप मच गया है. 

जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर ब्लास्ट होने से पूरा क्षेत्र दहल गया. काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी. लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

हादसे की जांच जारी

शुरूआती जांच में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से हादसे की वजह सामने आ रही है. घटनास्थल के आसपास को घेर कर जांच की जा रही है. फोरेंसिक और तकनीकी टीम को भी जांच के लिए बुला लिया गया है. 

कर्मचारियों और अधिकारियों में शोक का माहौल

डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन एसईसीएल को अनुभवी अधिकारियों माना जाता था. घटना की खबर के बाद से एसईसीएल अधिकारी-कर्मचारी और मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है. उनके सहकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments