अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ अमेरिका के संबंधों को बहुत अच्छा बताया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमारे पास दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक तेल, गैस, कोयला और अन्य सभी संसाधन हैं। जब इसमें वेनेजुएला को भी जोड़ दिया जाए, तो हमारे पास इस प्रकार की ऊर्जा का लगभग 64 प्रतिशत हिस्सा है। यह अविश्वसनीय है। डोनाल्ड ट्रंप ने तेल की कीमतों को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आज मैंने 96 डॉलर प्रति बैरल का भाव देखा। लोगों को लगा था कि यह 300 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान में भी हमें बड़ी सफलता मिल रही है। वो अब परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं हैं।
'हम लाखों बैरल तेल निकालने जा रहे हैं'
ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के साथ अच्छे संबंध होने के कारण उनके पास किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक ऊर्जा संसाधन हैं। चिपपेवा फॉल्स जाते समय ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ शानदार सफलता हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा, "मैं बहुत कुछ कर सकता हूं। हमारे पास कई विकल्प हैं। लेकिन हमारे दृष्टिकोण से सबसे अच्छी बात यह है कि हमारे पास दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक तेल, गैस, कोयला और अन्य सभी संसाधन हैं। और फिर जब इसमें वेनेजुएला को भी जोड़ दिया जाए... तो हमारे पास इस प्रकार की ऊर्जा का लगभग 64 प्रतिशत हिस्सा है। यह अविश्वसनीय है। वेनेजुएला के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। देश खुश है। लोग अमेरिका से प्यार करते हैं। बड़ी तेल कंपनियां अभी वहां पहुंच रही हैं। हम लाखों बैरल तेल निकालने जा रहे हैं।"
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
'परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा ईरान'
वहीं जब डोनाल्ड ट्रंप ने पूछा गया कि क्या अमेरिकी तेल कंपनियां उत्पादन बढ़ाने के लिए पर्याप्त प्रयास कर रही हैं? इस पर ट्रंप ने कहा कि उनके पास वह सब कुछ है जिसकी उन्हें आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “हमारे पास सब कुछ है जिसकी हमें जरूरत है। दुनिया के पास नहीं है, लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा कि लोगों को लगा था कि हालात और भी बदतर होंगे। आज मैंने 96 डॉलर प्रति बैरल का भाव देखा। लोगों को लगा था कि यह 300 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगा। इस बीच, हमें ईरान के साथ बड़ी सफलता मिल रही है। वे परमाणु हथियार नहीं बना पाएंगे। वे अभी परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं हैं।”
'तेल की कीमतें पहले से कम हो जाएंगी'
ट्रंप से यह भी पूछा गया कि नौसेना के सुरक्षा बलों की मदद से अमेरिका ने स्ट्रेट से कितना तेल प्राप्त किया है? ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा, "बहुत ज़्यादा। मैं यह नहीं बताना चाहता कि कितने, लेकिन बहुत ज़्यादा। हमारे देश में और दुनिया भर में बहुत सारा तेल आ रहा है जिसके बारे में लोगों को पता भी नहीं है। इसीलिए तेल की कीमत 300 डॉलर प्रति बैरल के बजाय 96 डॉलर प्रति बैरल है। यह सब ठीक हो जाएगा, जिसमें ज़्यादा समय नहीं लगना चाहिए, किसी न किसी तरह यह हो ही जाएगा। और जब सब ठीक हो जाएगा, तो तेल की कीमतें शायद पहले से भी कम हो जाएंगी।"

Comments