कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा: 50 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनभर से अधिक घायल

कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा: 50 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनभर से अधिक घायल

कवर्धा : रायपुर से कवर्धा आ रही एक यात्री बस रविवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। बस के पलटते ही कई यात्री उसके नीचे दब गए, जबकि कुछ लोग सीटों और सामान के बीच फंस गए। हादसे के बाद यात्रियों ने किसी तरह बस की खिड़कियों के रास्ते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

यह दुर्घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के पनेका गांव के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य बनाने में जुटी रही।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments