पहला मैच और ऐतिहासिक प्रदर्शन! मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट में चटकाए 6 विकेट

पहला मैच और ऐतिहासिक प्रदर्शन! मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट में चटकाए 6 विकेट

मानव सुथार के लिए पहला ही इंटरनेशनल मैच यादगार बन गया है। जिस कारनामे के लिए दुनियाभर के गेंदबाज सपना देखा करते हैं, उसे सुथार ने हकीकत में बदल दिया। सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट मुकाबले में 5 विकेट चटका दिए हैं। अब तक भारत के केवल 10 ही गेंदबाज ये काम कर पाए हैं। इतना ही नहीं, वे अब टीम इंडिया के लिए ऐसा करने वाले सातवें स्पिनर भी बन गए हैं। यही वजह रही कि अफगानिस्तान की पूरी टीम केवल 152 रन बनाकर ही आउट हो गई। 

भारत ने बनाए थे 564 रन, अफगानिस्तान की पूरी टीम 152 पर ही आउट

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 564 रन बना दिए। भारत ने अपनी पारी यहीं पर घोषित कर दी। इसमें जहां शुभमन गिल और केएल राहुल ने शानदार शतक लगाए, वहीं ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारियां खेली। जब अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो पूरी टीम मिलकर केवल 152 रन ही बना सकी। इसमें मानव सुथार के 6 विकेट शामिल रहे। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मानव सुथार ने चटकाए मैच में कुल 6 विकेट

मानव ने इस मैच के दौरान 22 ओवर की गेंदबाजी कर 33 रन दिए और 6 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 10 ओवर मेडन डाले। मानव ने अपने पहले ही ओवर में पहला विकेट लेकर कमाल कर दिया था। इसके बाद ही लगने लगा था कि वे इस मैच में कुछ और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। मानव ने अब्दुल मलिक, रहमानुल्ला गुरबाज, अफसर जजई, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद सलीम सैफी और रहमत शाह को आउट किया। अफगानिस्तान की ओर से सबसे बड़ी पारी रहमत शाह ने ही खेली। उन्होंने 135 बॉल सामना किया और बेशकीमती 60 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और एक छक्का आया। 

सबसे पहले मोहम्मद निसार ने किया था कमाल

भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करते हुए 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज मोहम्मद निसार हुआ करते थे, उन्होंने साल 1932 में ये काम इंग्लैंड के खिलाफ किया था। आजाद भारत के इतिहास में साल 1961 में वामन कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ ये काम किया। इसके बाद आबिद अली, दिलीप जोशी, नरेंद्र हिरवानी, अमित मिश्रा, रवि अश्विन, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल के बाद अब मानव सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट में 5 विकेट लेने का काम किया है। 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments