ईरान और इजरायल के बीच युद्ध फिर भड़क गया है। ईरान ने एक बार फिर इजरायल पर जोरदार हमला किया है। बीती रात ईरान की तरफ से इजरायल पर कई मिसाइल दागी गईं हैं। इजरायल ने दावा किया कि ईरान की तरफ से देर रात भारी तादाद में मिसाइल्स दागे गए हैं। इजरायली कब्जे वाले वेस्ट बैंक के आसमान में कई मिसाइल्स नजर आए।
रुक सकती है सीजफायर की डील
इस पर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है कि वो हमले रोके। वरना सीजफायर की डील रुक सकती है। इजरायल ने भी ईरान को जवाबी हमले की धमकी दी है।
हिजबुल्लाह पर हमलों के बदले ईरान ने दागी मिसाइलें
ईरान ने लेबनान पर हमले की स्थिति में इजरायल पर अटैक की पहले ही चेतावनी दी थी। रविवार को जब इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमला किया तो जवाबी कार्रवाई के तौर पर ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल्स दाग दिए। हालांकि, अभी तक इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
सीजफायर लागू होने के बाद ईरान ने दागी मिसाइलें- इजरायल
इजरायल ने कहा कि ईरान ने उस पर मिसाइलें दागी हैं, जो अप्रैल की शुरुआत में नाजुक सीजफायर लागू होने के बाद ईरान की ओर से किया गया इस तरह का पहला हमला है। इस हमले के बाद युद्ध समाप्त करने के मकसद से समझौते के लिए मध्यस्थता के प्रयास और जटिल हो गए हैं।
हिजबुल्ला पर हुए हमले के जवाब में कार्रवाई- ईरान
तेहरान ने रविवार को इजरायल द्वारा बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमला किए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इजरायल ने कहा कि यह हमला ईरान समर्थित हिजबुल्ला द्वारा दिन में उत्तरी इजरायल पर गोलीबारी किए जाने के जवाब में किया गया।
हिजबुल्ला ने सीजफायर को किया खारिज
बेरूत पर इजरायल का हमला लेबनान और इजरायल की सरकारों के बीच अमेरिका की मेजबानी में हुई बातचीत में संघर्षविराम पर सहमति बनने के कुछ दिन बाद हुआ। हालांकि, हिजबुल्ला ने इस समझौते को खारिज कर दिया था।
लेबनान में 2 की मौत, 20 घायल
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उसकी एक आवासीय इमारत पर किए गए हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

Comments