हितग्राहियों से सीधा संवाद, अपूर्ण आवास जल्द पूरे कराने पर जोर; रोजगार दिवस पर योजनाओं की समीक्षा

हितग्राहियों से सीधा संवाद, अपूर्ण आवास जल्द पूरे कराने पर जोर; रोजगार दिवस पर योजनाओं की समीक्षा


रायगढ़, 8 जून 2026 : जिले में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति प्रदान की गई। इस दौरान महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, जनमन योजना तथा वीबी-जीरामजी के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और योजनाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे ने बताया कि जिले में प्रत्येक माह रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ योजनाओं के प्रभावी संचालन की निगरानी भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार और आवास से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आवास दिवस के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना एवं जनमन योजना के अंतर्गत अपूर्ण आवासों वाले हितग्राहियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें शीघ्र आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।बैठक एवं ग्राम स्तरीय कार्यक्रमों में लंबित आवासों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। प्रशासन ने आवास पूर्णता की गति बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने के निर्देश भी दिए।

बरभौना में 76 श्रमिकों ने किया तालाब गहरीकरण कार्य, जल संरक्षण को मिली मजबूती

रोजगार दिवस के अवसर पर ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मांग दर्ज कराने, उपलब्ध रोजगार अवसरों तथा मनरेगा के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए जल संरक्षण एवं जल संवर्धन कार्यों को प्राथमिकता देने, वृक्षारोपण की तैयारियों में तेजी लाने तथा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जनपद पंचायत खरसिया के ग्राम पंचायत बरभौना में तालाब गहरीकरण कार्य के तहत 76 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। यह कार्य न केवल स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत जलदूत ऐप में समय-सीमा के भीतर डेटा अपलोड, लंबित देयताओं की प्रविष्टि एवं भुगतान संबंधी कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। वीबी-जीराम जी के अंतर्गत जल सुरक्षा, ग्रामीण आजीविका, ग्रामीण अधोसंरचना तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments