नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में 25 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। कांग्रेस से सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, जबकि सपा नेता अखिलेश यादव, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे सहित तमाम विपक्षी दलों के नेता इस बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में कई विपक्षी दलों ने विभिन्न मुद्दों को ठीक से न उठाए जाने पर कांग्रेस पार्टी को घेरा। विपक्षी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में उन्हें क्षेत्रीय दलों को लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
अन्य दलों ने कांग्रेस पार्टी को घेरा
सूत्रों के मुताबिक वाम दलों के नेताओं ने आज की बैठक में कहा कि उनकी अखंडता पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए। जिस तरह से केरल चुनाव के दौरान कहा गया कि लेफ्ट बीजेपी की बी टीम है, इस तरह के बयान नहीं दिए जाने चाहिए। साथ ही वाम दलों के नेताओं ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई ठोस कदम इंडिया ब्लॉक द्वारा न उठाए जाने पर कांग्रेस पार्टी को घेरा और सवाल किए गए कि महत्त्वपूर्ण मुद्दे पर इंडिया ब्लॉक ने क्या कार्रवाई की? राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें स्टेट यूनिट ने जो कहा उन्होंने मुद्दे वैसे उठाए।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चले कांग्रेस
कुछ दलों ने कहा कि पिछली मीटिंग डीएमके के यहां थी, और उनका इस तरह छोड़कर जाना ठीक नहीं है। अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है और उन्हें क्षेत्रीय दलों को समायोजित करना चाहिए, न कि इसके विपरीत काम करना चाहिए। यह बात केरल के परिपेक्ष्य में शुरू हुई बातचीत में ही जोड़ी गई। वहीं हाल ही जंतर-मंजर पर हुए प्रदर्शन का मुद्दा उठाते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि जनता के रोष को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते। उमर अब्दुल्ला ने भी यही बात कही।
ममता बनर्जी ने क्या कहा?
वहीं बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों से कहा है कि कहा अब उनके पास समय है। ऐसे में अगर इंडिया गठबंधन चाहे तो उन्हें Utilize कर सकता है। ममता बनर्जी ने मीटिंग में ये बात भी उठाई कि भाजपा कैसे पार्टियों को तोड़ रही है। INDIA गठबंधन की बैठक में यह मांग भी उठाई गई कि बेहतर कॉर्डिनेशन के लिए स्टेट और राष्ट्रीय कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई जानी चाहिए। इसके अलावा लेफ्ट पार्टियों की तरफ से नेताओं ने कांग्रेस द्वारा केरल में किए गए बीजेपी और वाम दलों की तुलना का मुद्दा कई उठाया। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें केरल यूनिट ने कुछ स्टैंड लेने को कहा और उनकी पार्टी ने वो स्टैंड लिया।

Comments