अड्डेबाजों और नशाखोरों पर पुलिस की सख्ती, बेमेतरा में रातभर चला चेकिंग अभियान

अड्डेबाजों और नशाखोरों पर पुलिस की सख्ती, बेमेतरा में रातभर चला चेकिंग अभियान

 

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :  अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव तथा एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बिरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा सतत विजिबल पुलिसिंग, संवेदनशील क्षेत्रों एवं अड्डेबाजी स्थलों पर लगातार पैदल गश्त पेट्रोलिंग तथा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सउनि रेशम लाल भास्कर, भलेतिनुस पन्ना, प्रशिक्षु उप निरीक्षक निधि गुप्ता सहित पेट्रोलिंग टीम एवं अन्य पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त एवं चेकिंग की गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों सार्वजनिक स्थलों, सुनसान क्षेत्रों एवं होटल, ढाबों, में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जमावड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी एवं अड्डेबाजी करने वालों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। संदिग्ध वाहनों की डिक्की की तलाशी ली गई तथा रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई।  सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने, शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों एवं चार पहिया वाहनों के भीतर बैठकर शराब पीने वालों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।  बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा सके तथा जिले में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखा जा सके।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments