सूरजपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 बाइक और 2 टिपर जब्त, कई प्रकरण दर्ज

सूरजपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 बाइक और 2 टिपर जब्त, कई प्रकरण दर्ज

सूरजपुर/09 जून 2026 :कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला एवं जिला स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा खनिजों के खनन, परिवहन एवं भण्डारण से प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में 07 जून 2026 को खनिज अमला सूरजपुर द्वारा तहसील सूरजपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पचिरा से मानी चौक मार्ग पर खनिज वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम बेलटिकरी के पास खनिज कोयला लोड कर अवैध परिवहन करते हुए कुल 06 नग बाईक से लगभग 5 टन कोयला जप्त कर पुलिस थाना सूरजपुर के सुरक्षार्थ रखा गया। इसके साथ ही ग्राम राजापुर, हर्राटिकरा एवं आसपास के क्षेत्रों से खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 03 टिपरों के मालिकों पर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

   इसी प्रकार दिनांक 08 जून 2026 को राजापुर रेत खदान क्षेत्र के औचक निरीक्षण के दौरान खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 टिपर वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की गई। उक्त वाहनों के मालिकों के विरूद्ध खनिज नियमानुसार प्रकरण दर्ज करते हुए जप्त खनिज सहित वाहनों को पुलिस थाना जयनगर के सुरक्षार्थ रखा गया है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments