नगर पंचायत नगरी के नवीन सभा कक्ष का लोकार्पण, नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

नगर पंचायत नगरी के नवीन सभा कक्ष का लोकार्पण, नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

नगरी :नगर पंचायत नगरी के प्रथम तल पर लगभग 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन सभा कक्ष का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा एवं समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। लोकार्पण उपरांत अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्री गणेश जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर सभा कक्ष का शुभारंभ किया।

इसके पश्चात नगर पंचायत नगरी की सामान्य परिषद बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कुल 8 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें प्रमुख रूप से नगर पंचायत नगरी को नगर पालिका का दर्जा दिलाने हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में स्वच्छता को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। जिला स्वच्छता निरीक्षक श्री साहू ने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए तथा शासन की नवीन स्वच्छता गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही नगर में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई एवं उनकी प्रगति पर चर्चा की गई।

परिषद की बैठक में लंबित पेंशन प्रकरणों तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। जनप्रतिनिधियों ने नगर के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, सभापति अश्वनी निषाद, पार्षद शंकर देव, विनीता कोठारी, अलका साव पार्षद राजा पवार देवचरण ध्रुव मिक्की गुप्ता नरेश पटेल चेलेश्वरी साहू जयंती टुकेश्वरी साहू डागेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव यश करण पटेल हरीश साहू सहित नगर पंचायत के सीएमओ यशवंत वर्मा इंजीनियर परमेश ध्रुव राजस्व प्रभारी राजेंद्र साहू लिपिक गणेश प्रजापति स्वच्छता निरीक्षक दुर्गेश साहू आदि अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभा को संबंध करते हुए बलजीत छाबड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि

नवीन सभा कक्ष नगर पंचायत नगरी के विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसी सभा कक्ष में नगर हित के विभिन्न विषयों पर सामूहिक रूप से चर्चा कर विकास की नई योजनाओं को गति प्रदान की जाएगी। जिसकी आज शुरुआत विभिन्न विकास कार्यों एवं नगरी नगर को पालिका बनाने की सहमति देकर कर दी गई है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News