रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने प्रशासनिक आधार पर तीन अपर संचालकों का तबादला करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अनुसूचित क्षेत्रों में संचालित जनजातीय विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पर्यवेक्षण के लिए यह व्यवस्था की गई है।
जारी आदेश में कहा गया है कि विशेष केंद्रीय सहायता योजना (बस्तर पैकेज), धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए), प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन), वन अधिकार अधिनियम-2006, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, विभागीय छात्रावास एवं आश्रम संचालन, संविधान के अनुच्छेद 275(1) के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों तथा एकीकृत आदिवासी विकास प्राधिकरण (आईटीडीए) की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया है।
इन अधिकारियों का तबादला (CG Transfer News)
वर्तमान पदस्थापना : कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर।
नई पदस्थापना : अपर संचालक, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, बिलासपुर।
अतिरिक्त दायित्व : सरगुजा संभाग की विभागीय योजनाओं एवं कार्यों के लिए नोडल अधिकारी।
मुख्यालय : अंबिकापुर (जिला सरगुजा)।
वर्तमान पदस्थापना : कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर।
नई पदस्थापना : अपर संचालक, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, जगदलपुर।
अतिरिक्त दायित्व : बस्तर संभाग की विभागीय योजनाओं एवं कार्यों के लिए नोडल अधिकारी।
मुख्यालय : जगदलपुर (जिला बस्तर)।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
वर्तमान पदस्थापना : अपर संचालक, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, बिलासपुर।
नई पदस्थापना : कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर।
15 जून तक ज्वाइन करने के निर्देश
आदिम जाति विकास विभाग ने संबंधित अधिकारियों को एकपक्षीय रूप से कार्यमुक्त करते हुए 15 जून 2026 तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि जून 2026 का वेतन नई पदस्थापना वाले कार्यालय से आहरित किया जाएगा।


Comments