स्कूल खुलेंगे या बढ़ेगी छुट्टी? सरकार ने जारी किया अंतिम आदेश

स्कूल खुलेंगे या बढ़ेगी छुट्टी? सरकार ने जारी किया अंतिम आदेश

रायपुर: स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल खुलने की डेट से चार दिन पहले स्पष्ट कर दिया है कि 16 जून से आगे छुट्टी बढ़ेगी या नहीं। छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी 16 जून से आगे बढ़ने की अटकलों के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने एक अहम आदेश जारी किया है। आदेश में बताया गया है कि 16 जून से प्रदेश के सभी स्कूल खुल जाएंगे। अब से कुछ देर पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है।

बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए कहा जा रहा था कि स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी जाएगी। चूंकि प्रदेश में मानसून का आगमन आज कल में होने वाला है। इसका असर अभी से दिखना शुरू हो गया है। 11 जून को प्रदेश के कई स्थानों पर सुबह से ही मौसम सुहावना रहा। कुछ जगहों पर झमाझम बारिश भी देखने को मिली। छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन और तापमान में परिवर्तन को देखते हुए अब ये साफ हो गया हैं कि 16 जून से सभी स्कूल शुरू हो जाएंगे इसको लेकर राज्य सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि ''20.04.2026 से 15.06.2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावशील है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून 2026 मंगलवार से प्रारंभ किया जाये। प्रथम दिवस से ही अध्ययन-अध्यापन समय-सारणी अनुसार समस्त शासकीय व अशासकीय शालाओं में सुनिश्चित किया जाये।''

मालूम हो कि मध्यप्रदेश के दौर से एक जुलाई से स्कूलें खुलने की परिपाटी रहीं। मगर छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट डाउन होने और कोर्स पूरा नहीं होने की वजह से जून मध्य से स्कूल खोलना प्रारंभ हुआ था। मगर गर्मी के तेवर को देखते पिछले दो साल से लगातार राज्य सरकार द्वारा छुट्टियां बढ़ाई जाती रही हैं। पिछले साल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी होने के बाद ट्वीट कर कहा था कि झुलसाती गरमी में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ रिस्क नहीं लिया जा सकता, इसलिए अवकाश बढाने का निर्णय लिया गया है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments