बिलासपुर में दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, व्यापारी से बैग छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

बिलासपुर में दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, व्यापारी से बैग छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के व्यापार विहार इलाके में एक बार फिर अपराधियों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। यहां थोक मंडी में खरीददारी करने आए एक व्यापारी को निशाना बनाते हुए बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाश 3 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।लूट के शिकार हुए नवागढ़ निवासी उमेश कुमार साहू मंडी में अपनी व्यापारिक जरूरतों के लिए नकद राशि लेकर पहुंचे थे। लहसुन, प्याज और अन्य कृषि उत्पादों की थोक खरीद के बाद जब वे अंडा चौक के पास से गुजर रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दो नकाबपोश युवक काफी समय से व्यापारी का पीछा कर रहे थे। जैसे ही व्यापारी थोड़ा अलग हुए, बदमाशों ने फूर्ति से उनके हाथ से बैग छीना और देखते ही देखते भीड़भाड़ वाले इलाके से रफूचक्कर हो गए। व्यापारी की चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ते, बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। घटना की सूचना पाकर तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments