बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जो अब चर्चा में है। अभिनेत्री ने इस पोस्ट के जरिए अपने पूर्व पति संजय कपूर को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद करते हुए ये पोस्ट साझा किया। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 'संजय आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे'। इसी के साथ उन्होंने उस तारीख का भी जिक्र किया, जिस दिन उनके बच्चों समायरा और किआन ने अपने पिता को खो दिया। करिश्मा ने तारीख "12/6/2025" के साथ संजय कपूर को याद किया और साथ ही फोल्डेड हैंड और रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपने भाव व्यक्त किए।
जून 2025 में हुआ था संजय कपूर का निधन
करिश्मा कपूर के पूर्व पति और 'सोना कोमस्टर' के चेयरमैन संजय कपूर का 12 जून 2025 में इंग्लैंड में उस वक्त निधन हो गया जब वह पोलो खेल रहे थे। 53 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और जैसे ही ये खबर सामने आई सभी चौंक गए। बताया जाता है कि पोलो खेलते समय संजय को कार्डियक अरेस्ट आया और उनका निधन हुआ था।
करिश्मा कपूर का पोस्ट

Image Source : INSTAGRAM/@THEREALKARISMAKAPOORकरिश्मा कपूर का पोस्ट।
परिवार में संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद
दूसरी तरफ करिश्मा कपूर के पोस्ट की बात करें तो ये ऐसे समय में आई है जब करिश्मा के बच्चों समायरा-किआन, संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर, उनकी मां रानी कपूर और कपूर परिवार के अन्य सदस्यों में उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
प्रिया सचदेव ने भी संजय कपूर को याद किया
इस बीच, प्रिया सचदेव ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने दिवंगत पति के लिए एक भावुक नोट लिखा है। अपने पोस्ट में प्रिया ने लिखा- 'आपको गए हुए एक साल बीत चुका है, फिर भी आपकी मौजूदगी हर दिन हमारा मार्गदर्शन करती है। आप कभी भी एक जगह पर खड़े रहने में विश्वास नहीं कते थे। आपने जिंदगी को पक्के इरादे, एनर्जी और जिज्ञासा के साथ अपनाया और हमेशा अपने आस-पास के लोगों को कड़ी मेहनत करना, बड़े-बड़े सपने देखना और अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित किया। आप हमेशा उन वेल्यूज के चलते लोगों के दिलों में रहेंगे जिन्हें आपने अपनाया। आप हमेशा उस प्यार के लिए याद किए जाएंगे जो आपने दिल खोलकर बांटा। आपका प्यार ही हमारी ताकत है और आपकी यादें हमारे लिए आशीर्वाद है।'
करिश्मा-संजय की शादी
करिश्मा और संजय कपूर की बात करें तो 29 सितंबर, 2003 को सिख रीति-रिवाज दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों ने दो बच्चों समायरा और किआन का इस दुनिया में स्वागत किया। हालांकि, बहुत ही जल्दी इनके रिश्ते में खिटपिट शुरू हो गई। 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी और 2016 में दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी कर ली। वहीं जून 2025 को इंग्लैंड में संजय कपूर का पोलो खेलते वक्त निधन हो गया। संजय के निधन के बाद करिश्मा अपने बच्चों, समायरा और किआन के साथ संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं और इस दौरान उनकी बहन करीना कपूर खान और जीजा सैफ अली खान भी उनके साथ मौजूद रहे।

Comments