नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड के कटवारसलपुर गांव में एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां तीन बच्चों की मां और एक विवाहित महिला ने अपने से 12 वर्ष कम उम्र के 24 साल के युवक के साथ मंदिर में शादी रचा ली। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब युवक आधी रात को महिला से मिलने के लिए आया तब उसे गांव के लोगों ने पकड़ लिया। खास बात यह रही कि शादी के दौरान महिला का पति, बच्चे, युवक के परिजन और ग्रामीण भी मौजूद रहे। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है।
लंबे समय से चल रहा थी प्रेम संबंध
जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड के कटवारसलपुर गांव की 36 वर्षीय विवाहित महिला और गांव के ही 24 वर्षीय प्रेमी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के बीच लगातार बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला जारी था। गांव वालों को इसकी भनक पहले से थी। शुक्रवार की रात दोनों को महिला के घर के पास एक साथ देखा गया, जिसके बाद गांव में हल्ला मच गया है और इस वजह से ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
पति ने खुद करा दी शादी
इस मामले की सूचना मिलने पर वहां की स्थिति काफी तानावपूर्ण हो गयी, जिसके बाद खुदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों के परिजन और ग्रामीण भी पहुंचे। पूछताछ के दौरान युवक ने महिला के साथ जीवनभर रहने की इच्छा जाहिर की। गांव में घटनी इस घटना के बाद पति ने अपनी पत्नी के साथ रहने से इनकार कर दिया और अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। पति ने गांव के पास एक मंदिर में लेजाकर दोनों की शादी करा दी। इस दौरान गांव वालों की भीड़ भी वहां मौजूद रही। इस वाकये के बाद महिला के बच्चों ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया और उन्होंने अपने पिता के साथ रहना चुना

Comments