कोरिया जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा, कलेक्टर ने वर्षा ऋतु से पहले तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश

कोरिया जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा, कलेक्टर ने वर्षा ऋतु से पहले तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश

कोरिया : कलेक्टर रोक्तिमा यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिला चिकित्सालय की विद्युत व्यवस्था, जल निकासी, बेड की उपलब्धता, स्ट्रीट लाइट तथा पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अस्पताल परिसर में बारिश के मौसम के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के आगमन से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों की समुचित देखभाल एवं उन्हें प्रदान किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. आयुष जायसवाल तथा जीवनदीप समिति के सदस्य उपस्थित रहे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments