पति पर घरेलू हिंसा का आरोप, अब सपना चौधरी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल- कहीं का किया कहीं तो भुगतोगे

पति पर घरेलू हिंसा का आरोप, अब सपना चौधरी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल- कहीं का किया कहीं तो भुगतोगे

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपने किसी गाने या डांस नंबर को लेकर नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सपना चौधरी की पर्सनल लाइफ को लेकर हाल ही में कुछ ऐसी खबरें आईं, जिन्होंने सबको चौंका दिया। उन्होंने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में याचिका दायर की है। सपना का आरोप है कि उनके पति वीर साहू ने कई बार उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया है। इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई में होनी है, लेकिन इस बीच सपना शांत नहीं बैठी हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर जरूर चर्चा में हैं।

सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर कसा तंज?

सपना चौधरी ने कुछ घंटे पहले ही अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह सफेद साड़ी पहने दिलकश अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सपना ने कैप्शन में जो बात लिखी है, उसे देखने के बाद यूजर यही अंदाजा लगा रहे हैं कि बातों ही बातों में सपना अपने पति वीर साहू पर तंज कस रही हैं। सपना चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा - 'दूसरों की कमियां निकालकर, अपने किरदार को अच्छा बनाना आजकल ट्रेंड में है। लेकिन, मैं बदले पर यकीन नहीं रखती... मुझे भरोसा है कि कहीं का किया कहीं तो भुगतोगे ही।' सपना का ये पोस्ट अब चर्चा में है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

खुद को बताया था पिशाचिनी

इससे पहले शनिवार को सपना चौधरी ने खुद को 'पिशाचिनी' बताते हुए एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था और इस पोस्ट को लेकर भी फैंस यही कयास लगा रहे थे कि ये भी सपना चौधरी का पति वीर साहू को ताना है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- 'अब तक उसने मुझसे मा..मा..माशूका, ओ माय माशूका... नहीं बोला, शायद मैं उसकी पिशाचिनी हूं।' सपना चौधरी के इन पोस्ट्स और तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लोग उन्हें मजबूत महिला बताते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

सपना के पोस्ट्स पर यूजर्स के कमेंट

सपना चौधरी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'हर बार समझौता  जरूरी नहीं होता', एक ने लिखा- 'अपनी शर्तों पर जीना तो कोई आपसे सीखे, आप जो करती हैं मोटिवेट करता है युवाओं को।' एक और लिखता है- 'आप हमेशा हमारी पसंदीदा हैं और रहेंगी।' बता दें, सपना चौधरी की शिकायत पर सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने  आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे और न ही उनके घर या ऑफिस जाएंगे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments