महासमुंद: अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 27 ड्रम लाहन जब्त, महिला गिरफ्तार

महासमुंद: अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 27 ड्रम लाहन जब्त, महिला गिरफ्तार

महासमुंद : छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस की ओर से अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पुलिस ने एक घर में छापेमारी करके भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और शराब बनाने मे इस्तेमाल होने वाले सामान बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, बसना पुलिस को मुखबिर से वार्ड नं 01 आवासीय क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने सान्ताबाई मधुकर पति स्व. सामप्यारा मधुकर (उम्र 40 वर्ष) के घर में छापेमारी की। इस दौरान उसके घर के आंगन में बिक्री के लिए रखी गई भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, गैस सिलेंडर, चूल्हा के साथ ही अन्य सामग्री को जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 68,000 रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को मौके पर प्लास्टिक के 27 बड़े ड्रमों में भरा हुआ महुआ लाहन मिला, जिससे आने वाले दिनों मे भारी मात्रा में महुआ शराब तैयार कर बेचने की तैयारी थी, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। आरोपी महिला के खिलाफ थाना बसना में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments