रोहित शर्मा ने तोड़ा डेविड वॉर्नर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ओपनर के तौर पर रचा इतिहास

रोहित शर्मा ने तोड़ा डेविड वॉर्नर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ओपनर के तौर पर रचा इतिहास

धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में भले ही रोहित शर्मा का बल्ला ज्यादा देर नहीं चला, लेकिन छोटी सी पारी में ही उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिया जिसने दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को चौंका दिया। हिटमैन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 16 हजार रन पूरे करते हुए ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही वह वीरेंद्र सहवाग के खास क्लब में भी शामिल हो गए।

डेविड वॉर्नर का कीर्तिमान हुआ ध्वस्त

बारिश से प्रभावित 25-25 ओवर के मुकाबले में भारत को 195 रन का लक्ष्य मिला था। टीम इंडिया की शुरुआत करने उतरे रोहित शर्मा ने तीसरे ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद पर शानदार छक्का जड़ते ही इतिहास रच दिया। इसी शॉट के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर अपने 16 हजार रन पूरे किए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

रोहित शर्मा अब मेन्स इंटरनेशनल  क्रिकेट में सबसे तेज 16 हजार रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 384 पारियों में हासिल की, जबकि डेविड वॉर्नर ने इसके लिए 390 पारियां ली थीं। इस खास लिस्ट में ग्रीम स्मिथ, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।

बतौर ओपनर सबसे तेज 16 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • रोहित शर्मा - 384 पारी
  • डेविड वॉर्नर - 390 पारी
  • ग्रीम स्मिथ - 392 पारी
  • वीरेंद्र सहवाग - 394 पारी
  • क्रिस गेल - 415 पारी

रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में ओपनिंग करते हुए 16 हजार रन बनाने वाले सिर्फ सातवें बल्लेबाज बने हैं। भारतीय खिलाड़ियों में उनसे पहले सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ने यह मुकाम हासिल किया था। अब रोहित, सहवाग को पीछे छोड़ भारत के सबसे सफल इंटरनेशनल ओपनर बनने से केवल 110 रन दूर हैं। दिलचस्प बात यह है कि रोहित शर्मा भारत के लिए खेलते हुए बतौर ओपनर 16 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने कुल 15758 रन भारत के लिए बनाए थे, जबकि बाकी रन उन्होंने एशियन इलेवन और ICC इलेवन के लिए खेलते हुए बनाए थे।

औसत के मामले में भी रोहित अव्वल 

रोहित का रिकॉर्ड सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं है। 16 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर्स की लिस्ट में रोहित का स्ट्राइक रेट 93.03 सबसे बेहतर है। औसत के मामले में भी वह बाकी खिलाड़ियों से आगे हैं। उनका औसत 45.22 का है, जो इस खास लिस्ट में सबसे ज्यादा है। रोहित शर्मा अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 20125 रन बना चुके हैं। इनमें से 16 हजार से ज्यादा रन उन्होंने ओपनिंग करते हुए बनाए हैं, जबकि बाकी रन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए आए हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments