भिलाई में सनसनी: घर में मिली पति-पत्नी की लाश, पत्नी जमीन पर और पति फंदे पर लटका मिला

भिलाई में सनसनी: घर में मिली पति-पत्नी की लाश, पत्नी जमीन पर और पति फंदे पर लटका मिला

 दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदानगर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पत्नी की लाश घर के एक कमरे में जमीन पर पड़ी मिली, जबकि पति की लाश दूसरे कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

मृतक के भाई ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के मुताबिक, मृतक जी. वेंकट रमन मूर्ति (55 वर्ष) ऑटो चालक था और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। इस घटना की जानकारी मृतक जी. वेंकट के भाई मदन राव ने पुलिस को दी। इसके अनुसार, उनकी मां ने घर में कोई हलचल नहीं होने पर जाकर देखा तो बहू जी. विद्यावती मृत अवस्था में पड़ी थी और जी. वेंकट रमन फांसी के फंदे पर लटकी हुई अवस्था में मिला।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका

मृतका विद्यावती के गले पर रस्सी के निशान पाए जाने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं, कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई अवस्था में मिले शव के आधार पर जी. वेंकट रमन की मौत को आत्महत्या के रूप में भी देखा जा रहा है।

घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने से पुलिस ने इनकार किया है। मौके से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसका स्क्रीन लॉक है। मोबाइल का लॉक खुलवाकर जांच करने पर मामले से जुड़े कुछ और तथ्य सामने आने की संभावना है।

पुलिस का बयान

सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि घर में कोई हलचल नहीं होने पर आज सुबह करीब 9 बजे मृतक जी. वेंकट रमन की पड़ोस में रहने वाली उनकी मां घर पहुंची। वहां उन्होंने देखा कि उनकी बहू जी. विद्यावती सामने वाले कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इसके बाद जब वह अंदर वाले कमरे में पहुंचीं तो उनका बेटा जी. वेंकट रमन फांसी लगाकर अपनी जान दे चुका था। इसके बाद उन्होंने दौड़कर अपने छोटे बेटे जी. मदन राव को इस बात की जानकारी दी। फिर मदन राव ने वैशाली नगर पुलिस को सूचना दी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments