रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आई हथिनी की मौत, शव के पास डटा रहा हाथियों का पूरा झुंड

रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आई हथिनी की मौत, शव के पास डटा रहा हाथियों का पूरा झुंड

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक मादा हाथी गंभीर रूप से घायल हो गई। हथिनी ने वन विभाग की टीम के ईलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर हाथियों का एक बड़ा झुंड डटा रहा, जिसके कारण वन विभाग और रेस्क्यू टीम को पास जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पढ़िए पूरी खबर

यह पूरा मामला घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चारमार गांव का है। बताया जा रहा है कि कोयला परिवहन वाली रेल लाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी, तभी लगभग 45 साल की जंगली मादा हथिनी मालगाड़ी की चपेट में आ गई। ट्रेन की सीधी टक्कर लगने से उसके एक पैर में बेहद गंभीर और गहरी चोट आई है, जिसके कारण वो दर्द से कराहने लगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मौके पर डटा रहा हाथियों का दल

हाथी की आवाज सुनकर उसके दल के अन्य हाथी भी वहां जमा हो गए। आखिर में हथिनी ने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया। वही अब शव को पोस्टमार्टम के बाद दफनाने की तैयारी की जा रही है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments