आकाशीय बिजली का कहर: 150 से अधिक स्ट्रीट लाइटें क्षतिग्रस्त

आकाशीय बिजली का कहर: 150 से अधिक स्ट्रीट लाइटें क्षतिग्रस्त

दंतेवाड़ा: जिले के किरंदुल नगर में हुई तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से व्यापक नुकसान हुआ है। बिजली की चपेट में आने से नगर के विभिन्न वार्डों में 150 से अधिक स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और कई जगह विद्युत केबल भी जल गईं, जिससे रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था ठप हो गई।

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में वार्ड नंबर 1 (हरि मंदिर से सुखदेव पोयम के घर तक), वार्ड नंबर 18 (कॉलेज चौक से विद्यानगर स्कूल तक) तथा अटल चौक से गौठान तक शामिल हैं।

वार्ड नंबर 3 में व्यास के घर के पास बिजली गिरने से कई घरों के टीवी, वाई-फाई राउटर, फ्रिज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जल गए, जिससे स्थानीय लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

नगर पालिका प्रशासन ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति का आकलन शुरू किया और मरम्मत एवं प्रतिस्थापन का काम युद्ध स्तर पर चालू कर दिया गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा, "यह प्राकृतिक आपदा है। सभी प्रभावित स्ट्रीट लाइटों और केबलों की मरम्मत प्राथमिकता से की जा रही है ताकि जल्द से जल्द प्रकाश व्यवस्था बहाल हो सके। क्षतिग्रस्त घरेलू उपकरणों का भी आकलन किया जा रहा है।"

नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संपत्ति की जानकारी तुरंत नगर पालिका कार्यालय को दें।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments