समाज के उत्थान और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य जारी रहेगा— विधायक दीपेश साहू

समाज के उत्थान और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य जारी रहेगा— विधायक दीपेश साहू

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : नगर पालिका परिषद बेमेतरा अंतर्गत निषाद समाज को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। समाज के लिए निर्मित नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण मंगलवार को विधायक दीपेश साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन के साथ क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था हेतु हाईमास्ट लाइट की भी स्थापना की गई है। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अध्यक्ष विजय सिन्हा अध्यक्षता कर रहे थे। समारोह में निषाद समाज के जिला अध्यक्ष दिलीप निषाद, भाजपा शहर अध्यक्ष युगल देवांगन, लोक निर्माण विभाग सभापति पंचू साहू, पार्षद श्रीमती खिलेश्वरी शिव पाटिल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं निषाद समाज संगठन सचिव रेवाराम निषाद सहित जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
लोकार्पण समारोह के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

सामाजिक एकता और विकास का केंद्र बनेगा भवन : विधायक
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि निषाद समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी होना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, सामाजिक बैठकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों के संचालन का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, भवन निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। प्रत्येक समाज और वर्ग तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनके प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे

 नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि नगर पालिका परिषद बेमेतरा शहर के विकास के साथ-साथ सभी समाजों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। निषाद समाज का यह सामुदायिक भवन सामाजिक गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक दीपेश साहू के सहयोग से नगर में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है तथा भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान निषाद समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं ने सामुदायिक भवन की सौगात के लिए विधायक दीपेश साहू, नगर पालिका परिषद तथा प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, पार्षद विकास तंबोली, राजकुमार खाएडे, रवि कुम्भार मुलवानी, सजनी यादव, चांदनी रोशन दत्ता, नीतू कोठारी, गौरव साहू, सिमरन ताम्रकार सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, निषाद समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments