18 जून 2026, गुरुवार का राशिफल: गुरु पुष्य योग में चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ

18 जून 2026, गुरुवार का राशिफल: गुरु पुष्य योग में चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ

आज शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज गुरु पुष्य योग बन रहा है। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 33 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जून 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका बड़ा कार्य पूरा हो सकता है। आज आप नई व्यापारिक योजना बनाने में कामयाब होंगे। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना बन रही है। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा, लोगों से मिलने जुलने से आपके कारोबार संबंधी मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। विरोधी कार्य-क्षेत्र में कुछ समस्याएं खड़ी करने की कोशिश करेंगे। आपको घर का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 6

वृष राशि-

आपका दिन आनंद से भरपूर रहेगा। आज परिवार में आपके किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके अपनों का पूरा साथ मिलेगा। आप मित्रों के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं। आज के दिन आप घर परिवार के लिए कुछ खर्चे भी करेंगे। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। इस सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है। जिससे आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना बढ़ेगी। धन कमाने के नये अवसर मिलेंगे।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 5

मिथुन राशि-

आज आप का दिन खुशहाल रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बातचीत की कला लोगों को प्रभावित करेगी। प्रगति के अवसर  बढ़ेंगे। लेकिन आप भाग्य के भरोसे न बैठकर परिश्रम करें। आज परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आपसी समझदारी से बात बनेगी। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 9

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कर्क राशि- 

आज आपके लिए दिन लकी रहेगा। आज आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। आपकी आर्थिक दशा में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप अपने बिजनेस को नया आयाम दे पायेंगे बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आय के साधन बनेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा परीक्षार्थियों में प्रतियोगी परीक्षा को लेकर उत्साह बना रहेगा। आपका दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। पारिवारिक में सुख मिलेगा।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 6

सिंह राशि- 

आज आपके दिन का बेहतर शुरुआत होगा। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी से जु़ड़े लोगों पर आज अचानक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे पूरा करने में सफल होंगे। आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जिससे आपको लाभ मिलेगा। थोड़ी भाग-दौड़ रहेगी। किसी से वाद विवाद करने से बचें। आपके दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम, विश्वास बढ़ेगा। लवमेट्स लिए दिन अच्छा है। कुछ समय साथ बिता सकते हैं।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि- 

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप अपने कारोबार में नये मुकाम हासिल करेंगे। आपके आय में वृद्धि होने के योग हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपनी चतुर कार्यशैली से अपने हर कार्य को पूरा कर अपनी अलग पहचान बनाएंगे। आपका दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। आप आज घर के कार्यों में हाथ बटाएंगे। परिवार में उत्सव होने के योग हैं।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 2

तुला राशि- 

आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला दिन रहेगा। आज आप अपने बिजनेस की ग्रोथ के लिए योजनाएं बनाएंगे। जिससे आगे चलकर आपको बड़ा लाभ मिलेगा। आपके घर में मांगलिक कार्य हो सकता हैं। मित्रों से आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आपको कई साधनों से धन लाभ के योग हैं। सोच-समझकर किसी पर विश्वास करें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आप दोनों कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। सुबह सैर करना अच्छा रहेगा। 

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि- 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी फैमिली लाइफ बेहतर रहेगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आप किसी नये प्रोजेक्ट की शुरूआत कर सकते हैं। आपको बड़ा लाभ मिलेगा। आपके बिजनेस में तेजी आएगी। आप धार्मिक कार्यों में काफी खर्च करेंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ने का योग है। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपके वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और मान सम्मान बढ़ेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। 

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 9

धनु राशि- 

आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिलेगा जिसकी बहुत दिनों से आपको प्रतीक्षा थी। नौकरी में आपका ओहदा बढ़ेगा। जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आमदनी बढ़ने की अच्छी संभावना है। अधिक एक्साइटमेंट से काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आज आपसे दूर रहेंगी। लेकिन अपने खान पान का ध्यान रखें। 

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 5

ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मकर राशि- 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक तौर पर अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी कार्य योजनाएं सफल होंगी। आपके आय के साधन बढ़ने के योग हैं। इस दौरान आप पारिवारिक समारोहों पर काफी खर्च करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा कहीं से धन लाभ के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 6

कुंभ राशि- 

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपके पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। आप एक अच्छे वातावरण का लाभ उठा पायेंगे। आपके रोजगार के साधनों में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके स्वास्थ्य में पॉजिटिव बदलाव आएगा। आप अच्छा महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को करियर में अच्छे अवसर मिलने के योग है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। 

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 6

मीन राशि- 

आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको नौकरी में अचानक लाभ की स्थिति बनेगी। आपकी मेहनत सफल होगी। आपके बच्चों को परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होंगे। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। अचानक कुछ खर्च बढ़ेगा। जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी डाउन होगी। लेनदेन सोच समझ कर करें। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। करियर काउंसलर से सलाह ले सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। 

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 3







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments