समर्थन और विरोध के बीच मढ़ी में गौरी गणेश इस्पात विस्तार के लिए जनसुनवाई संपन्न

समर्थन और विरोध के बीच मढ़ी में गौरी गणेश इस्पात विस्तार के लिए जनसुनवाई संपन्न

खरोरा : तिल्दा समीपस्थ ग्राम खपरी मढ़ी में पूर्व से स्थापित गौरी गणेश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्तावित विस्तार के लिए गुरुवार को पर्यावरण जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में मढ़ी, खपरी, कोदवा, जांजगीरा, खमहरिया, रायखेड़ा सहित तिल्दा क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और कंपनी के विस्तार को लेकर अपनी बात रखी।

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की राय बंटी हुई नजर आई। एक ओर जहां ग्रामीणों ने प्लांट विस्तार का विरोध करते हुए कहा कि संयंत्र के नजदीक स्कूल संचालित हो रहा है जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। साथ ही गांव की सड़कों की वर्तमान क्षमता भारी वाहनों का दबाव सहने लायक नहीं है। ग्रामीणों का कहना था कि विस्तार के बाद भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी जिससे सड़कें जल्दी खराब होंगी और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ेगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

वहीं दूसरी ओर मढ़ी ग्राम पंचायत के पंचों ने कंपनी विस्तार का समर्थन किया। पंचों ने कहा कि प्लांट के विस्तार से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और गांव का विकास तेज होगा। सरपंच प्रतिनिधि व उपसरंपच राकेश ने भी जनसुनवाई में कहा कि यदि प्लांट प्रबंधन गांव में बुनियादी विकास कार्यों जैसे सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सहमति देता है तो वे विस्तार का समर्थन करते हैं। जनसुनवाई में पहुंचे युवाओं ने भी स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग प्रबंधन के सामने रखी शिक्षा के आधार पर उच्च पदों पर भी स्थानीय ग्रामीणों को रखने की मांग रखी वही प्लांट प्रबंधन ने मांग पर सहमति जताई जिसके बाद युवाओं ने समर्थन जताया

यह महत्वपूर्ण जनसुनवाई क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी प्रकाश रावडे और एडीएम उमाशंकर बदे की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान एडीएम पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने ग्रामीणों द्वारा उठाए गए सभी विरोध और सुझावों को नोट किया। वही प्लांट प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिलाते हुए मांगों को पूरी करने की सहमति जताई







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments