नहाने गए थे दो मासूम, लौटे नहीं घर... कोंडागांव में नाले में डूबकर दोनों भाइयों की मौत

नहाने गए थे दो मासूम, लौटे नहीं घर... कोंडागांव में नाले में डूबकर दोनों भाइयों की मौत

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक दुखद खबर सामने आई है। नाले में नहाने गए दो चचेरे मासूम भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चों का नाम साजन पोयम, ऋषभ पोयम था।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, ये पूरा मामला बड़ेडोगर थाना क्षेत्र का है। फरसगांव ब्लाॅक के ग्राम कोटपाड निवासी 6 वर्षीय साजन पोयम पिता केशव पोयाम और 7 वर्षीय ऋषभ पोयम पिता तेजराज पोयाम बुधवार को गांव के नाले के गड्ढे में नहाने गए हुए थे। नहाते समय उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं था, जिस करण से दोनों गहरे गड्ढे में डूब गए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इधर, देर शाम तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। आस-पड़ोस में पूछताछ के बाद देर रात परिजन गांव के उसी नाले के गड्ढे के पास पहुंचे। इस दौरान दोनों बच्चे के कपड़े मिले। ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका होने पर खोजबीन शुरू की तो दोनों का शव गहरे पानी मिला, जिसके बाद दोनों की लाश को बाहर निकाला गया।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बड़ेडोगर थाना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। दो बच्चों की मौत की घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर इसकी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे एक ही परिवार के है। रिश्ते में चचेरे भाई थे। ऋषभ पोयाम इकलौता था। वहीं, मृतक साजन की एक बड़ी बहन है। इस घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है। वहीं, परिजन सदमे में हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments