ATM से पैसे नहीं निकले तो फूट पड़ा गुस्सा, युवक ने SBI मशीन तोड़ी, पहुंच गया जेल

ATM से पैसे नहीं निकले तो फूट पड़ा गुस्सा, युवक ने SBI मशीन तोड़ी, पहुंच गया जेल

दंतेवाड़ा  : बचेली थाना क्षेत्र के तामोपारा का रहने वाला 19 वर्षीय साहिल तामो (पुत्र लक्ष्मण तामो) को पुलिस ने SBI एटीएम मशीन तोड़ने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 को सुबह करीब 6:31 बजे साहिल तामो एटीएम से पैसे निकालने गया था। एक बार पैसे निकालने के बाद जब उसने दोबारा ट्रांजेक्शन करने की कोशिश की और पैसे नहीं निकले, तो वह गुस्से में आ गया। आवेश में उसने एटीएम मशीन के मॉनिटर स्क्रीन को हाथों-मुक्कों से तोड़ दिया और क्षतिग्रस्त कर दिया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

थाने में पूछताछ के दौरान साहिल तामो ने वहां भी हो-हल्ला मचाना शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन तथा एसडीपीओ कमलजीत पाटले के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी तथा धारा 126 एवं 135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उसे बड़ेबचेली के कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को जिला जेल, दंतेवाड़ा भेज दिया।बता दे बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है और ऐसे किसी भी घटना पर सख्त कार्रवाई करने का संदेश दिया जा रहा है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments