भारत का बांग्लादेश दौरा 2026: BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा- सरकार की मंजूरी के बाद होगा अंतिम फैसला

भारत का बांग्लादेश दौरा 2026: BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा- सरकार की मंजूरी के बाद होगा अंतिम फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम का सितंबर 2026 में बांग्लादेश का दौरा होने की उम्मीद है, जहां वनडे और टी-20 मैच खेले जाने हैं। पहले यह सीरीज 2025 में ही होनी थी, लेकिन बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक हलचल और तनाव के कारण इसे टालना पड़ा था। अब यह सीरीज इसी साल खेली जानी है, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने अभी तक इस पर कोई पक्का या आधिकारिक फैसला नहीं सुनाया है। यही वजह है कि फैंस और एक्सपर्ट्स को डर है कि कहीं यह सीरीज अब रद्द न हो जाए।

देवजीत सैकिया ने बांग्लादेश दौरे को लेकर दिया बड़ा बयान

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई के हवाले से कहा कि भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे को लेकर आखिरी फैसला भारत सरकार की नीतियों के आधार पर ही होगा। उन्होंने साफ किया कि क्रिकेट बोर्ड का काम सिर्फ मैच कराना और क्रिकेट को संभालना है, किसी दूसरे देश की राजनीति पर टिप्पणी करना नहीं। गौरतलब है कि साल 2025 में बांग्लादेश में सरकार बदलने और तनावपूर्ण माहौल होने की वजह से बीसीसीआई ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात करके इस दौरे को टाल दिया था। अब इस दौरे पर जो भी फैसला होगा, वह पूरी तरह सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

हमारा काम सिर्फ क्रिकेट संभालना है- देवजीत सैकिया

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि बीसीसीआई का काम सिर्फ क्रिकेट संभालना है, हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी दूसरे देश की राजनीति में क्या चल रहा है या वहां किसकी सरकार है। हम हमेशा भारत सरकार की नीतियों और नियमों का पालन करते हैं। सरकार दूसरे देशों के साथ मैच खेलने को लेकर जो भी फैसला लेती है, हम उसी के हिसाब से चलते हैं। हमारा मकसद सिर्फ अपने तय शेड्यूल के अनुसार क्रिकेट खेलना और उसका आयोजन करना है।

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी बांग्लादेश की टीम

पिछले साल भारत और बांग्लादेश के बीच आपसी रिश्तों में काफी कड़वाहट आ गई थी और बांग्लादेश में भारत के खिलाफ काफी बयानबाजी भी हुई थी। दरअसल, फरवरी-मार्च के दौरान जब मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से हटाया गया, तब बांग्लादेश ने पाकिस्तान के प्रभाव में आकर भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से इंकार कर दिया था। इस फैसले की वजह से बांग्लादेश की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments