बिलासपुर : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) के दौरान परीक्षार्थियों एवं उनके परिजनों की यात्रा को सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। परीक्षा अवधि में संभावित अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष मेमू सेवाओं का संचालन की व्यवस्था की गई है।
कोरबा–दुर्ग–कोरबा मेमू,पैसेंजर स्पेशल
गाड़ी संख्या 06801 कोरबा–दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल, 20 जून 2026 को कोरबा से 10.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये चांपा 10.50 बजे, जांजगीर नैला 11.05 बजे, अकलतरा 11.21 बजे, बिलासपुर 12.10 बजे, बेल्हा 12.42 बजे, भाटापारा 13.13 बजे, तिल्दा नेवरा 13.36 बजे, रायपुर 14.55 बजे, भिलाई पावर हाउस 15.39 बजे होते हुये दुर्ग 16.15 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 06802 दुर्ग–कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल, 20 जून 2026 को दुर्ग से शाम 19.05 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये भिलाई पावर हाउस 19.18 बजे, रायपुर 20.10 बजे, तिल्दा नेवरा 21.00 बजे, भाटापारा 21.23 बजे, बेल्हा 21.52 बजे, बिलासपुर 22.40 बजे, अकलतरा 23.17 बजे, जांजगीर नैला 23.34 बजे, चांपा 23.45 बजे होते हुये कोरबा 00.45 बजे पहुंचेगी।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
गाड़ी संख्या 06803 कोरबा–दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल, 21 जून 2026 को कोरबा से सुबह 04.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये चांपा 05.05 बजे, जांजगीर नैला 05.20 बजे, अकलतरा 05.36 बजे, बिलासपुर 06.15 बजे, बेल्हा 06.47 बजे, भाटापारा 07.26 बजे, तिल्दा नेवरा 08.02 बजे, रायपुर 09.20 बजे, भिलाई पावर हाउस 10.15 बजे होते हुये दुर्ग 10.50 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 06804 दुर्ग–कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल, 21 जून 2026 को दुर्ग से शाम 19.05 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये भिलाई पावर हाउस 19.18 बजे, रायपुर 20.10 बजे, तिल्दा नेवरा 21.00 बजे, भाटापारा 21.23 बजे, बेल्हा 21.52 बजे, बिलासपुर 22.40 बजे, अकलतरा 23.17 बजे, जांजगीर नैला 23.34 बजे, चांपा 23.45 बजे होते हुये कोरबा 00.45 बजे पहुंचेगी।
छिंदवाड़ा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल
गाड़ी संख्या 08823 छिंदवाड़ा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, 21 जून 2026 को छिंदवाड़ा से शाम 18.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी 22.50 बजे पहुंचेगी ।
हसदेव एक्सप्रेस का अस्थायी विस्तार दुर्ग तक
इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों की सुविधा
संभावित अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते विभिन्न गाड़ियों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त सामान्य श्रेणी (जनरल) कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।

Comments