रक्षाबंधन पर लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानिए राखी बांधने का शुभ समय और ग्रहण का प्रभाव

रक्षाबंधन पर लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानिए राखी बांधने का शुभ समय और ग्रहण का प्रभाव

इस साल 28 अगस्त को भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाने वाला है. इस दिन सावन माह की पूर्णिमा है. इसी दिन साल 2026 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भी लगेगा. कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में ये चंद्र ग्रहण लगेगा. ये ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है.ऐसे में लोगों के मन में ये सावल है कि क्या चंद्र ग्रहण का प्रभाव रक्षाबंधन के त्योहार पर पड़ेगा और क्या इसकी वजह से राखी बांधने का शुभ समय बदल जाएगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होगा. क्योंकि साल का ये अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान ही नहीं होगा. इसलिए इस चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव त्योहार पर नहीं पड़ेगा और बहनें इस दिन अपने भाइयों को शुभ मुहूर्त में राखी बांध सकेंगी. आइए जानते हैं इस साल रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त क्या है?

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त:- राक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा. ये शुभ मुहूर्त 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इस दिन खी बांधने की कुल अवधि 03 घंटे 37 मिनट तक की रहने वाली है, जो अत्यंत शुभ मानी जा रही है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बिना किसी भ्रम के मनाए रक्षाबंधन:- चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा. इसलिए राखी बांधने के समय में भी कोई बदलाव नहीं होगा और ना ही कोई प्रतिबंध लागू होगा. इस दिन भाई-बहन का पावन पर्व आप बिना किसी भ्रम के मना सकते हैं. शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं.

चंद्र ग्रहण का समय

1. सावन पूर्णिमा को यानी रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 6 बजकर 53 मिनट से होगी.

2. दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर इस चंद्र ग्रहण समापन होगा. ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे 39 मिनट रहेगी.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments