मनोज तापड़िया की फिल्म भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. कंगना रनौत की मूवी घटकर लाखों में सिमट गई है. सच्ची घटनाओं पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा अपनी रफ्तार बरकरार रखने में नाकाम रही है. आइये जानते हैं 7वें दिन कंगना रनौत की मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की.
भारत भाग्य विधाता का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:- भारत भाग्य विधाता ने 7वें दिन भारत में 42 लाख का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 6.52 करोड़ हो गया. फिल्म ने 1 करोड़ की ओपनिंग की थी. वहीं वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को 1.45 करोड़ और 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया. अब सिनेमाघरों में कॉकटेल 2 रिलीज हो गई है. ऐसे में मूवी को जबरदस्त टक्कर मिलने वाली है.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
हरियाणा में भारत भाग्य विधाता हुई थी टैक्स फ्री:- भारत भाग्य विधाता हरियाणा में टैक्स फ्री हो गई थी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनाउंस करने से पहले फिल्म देखी थी. उन्होंने एतिहासिक ड्रामा को साहस, करुणा, कर्तव्य और मानवता की एक सशक्त कहानी बताया, जो हर भारतीय के दिल को छू जाती है.
भारत भाग्य विधाता के बारे में:- भारत भाग्य विधाता, मनोज तापड़िया की ओर से लिखित और निर्देशित है. कंगना रनौत इसकी सह-निर्माता हैं. फिल्म को डॉ. जयंतीलाल गाडा के पेन स्टूडियोज की ओर से प्रस्तुत किया गया है और पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स ने यूनाइया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से इसका निर्माण किया है. इसमें ईशा डे, गिरिजा ओक और स्मिता तांबे जैसे स्टार्स की टोली है.

Comments