कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने खाद समितियों का किया निरीक्षण,किसानों से खाद उपलब्धता की ली जानकारी

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने खाद समितियों का किया निरीक्षण,किसानों से खाद उपलब्धता की ली जानकारी

कोरिया : जिला कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने जिले में खरीफ सीजन की तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न खाद समितियों का निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर खाद की उपलब्धता एवं वितरण संबंधी जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर यादव ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सलबा एवं बंजारीडांड पहुंचकर समिति प्रबंधकों से खाद के वर्तमान स्टॉक, भंडारण व्यवस्था एवं वितरण की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उपलब्ध खाद की मात्रा, मांग के अनुरूप आपूर्ति तथा किसानों को खाद वितरण की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पीओएस मशीन के माध्यम से किए जा रहे वितरण की जानकारी प्राप्त की तथा समिति के अभिलेखों एवं पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने समिति प्रबंधकों से यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी तथा नैनो यूरिया की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि किसानों को नैनो यूरिया के उपयोग एवं उसके लाभों के संबंध में सही एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करें, ताकि किसान इसका अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार का पक्षपात न हो तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संचालित की जाए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से पूछा कि उन्हें समय पर खाद प्राप्त हो रही है या नहीं तथा वितरण में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है। किसानों से प्राप्त जानकारी के आधार पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को वितरण व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर यादव ने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना शासन एवं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर, समय पर एवं पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध कराई जाए। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने समिति प्रबंधकों को खाद के भंडारण एवं वितरण का नियमित अभिलेख संधारित करने, मांग के अनुरूप पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने तथा वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।

कलेक्टर ने समिति प्रबन्धको से किसानों के एग्रीस्टेक पंजीयन के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए कहा सभी किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन कराना सुनिश्चित करें ताकि धान विक्रय के समय किसानों को कोई परेशानी न हो।

कलेक्टर ने कहा कि कृषि उत्पादन में खाद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए सभी संबंधित विभाग एवं सहकारी समितियां समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसानों को समय पर आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध कराएं, ताकि खेती-किसानी की गतिविधियां प्रभावित न हों और किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments