अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर CRPF 2वीं वाहिनी में विशेष योग कार्यक्रम, जवानों और छात्राओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर CRPF 2वीं वाहिनी में विशेष योग कार्यक्रम, जवानों और छात्राओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

 

सुकमा : इस अवसर पर शासकीय आवासीय छात्रा विद्यालय, सुकमा की छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित विश्वराज सिंह चौहान, जिला महामंत्री, भाजपा, सुकमा ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने प्रतिभागियों को योग के महत्व, इसके वैज्ञानिक आधार तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की विस्तृत जानकारी प्रदान की ।कार्यक्रम में 2वीं वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया तथा नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग सत्र के दौरान शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक एकाग्रता, भावनात्मक संतुलन एवं आत्मिक उन्नति में योग की भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला गया ।अपने संबोधन में कमलेश कुमार, कमांडेंट, 2वीं वाहिनी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृ तिक विरासत एवं विश्व को दिया गया एक अमूल्य उपहार है। योग न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच का भी विकास करता है। उन्होंने सभी उपस्थित प्रतिभागियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने तथा इसके संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया । कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास, धन्यवाद ज्ञापन एवं स्वस्थ भारत के निर्माण हेतु योग को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की ।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments