केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने CMO को लगाई फटकार, 25 लाख के विकास कार्य में देरी पर जताई नाराजगी

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने CMO को लगाई फटकार, 25 लाख के विकास कार्य में देरी पर जताई नाराजगी

तखतपुर: नगर पालिका तखतपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” शिविर उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मंच से ही नगर पालिका के सीएमओ अमरेश सिंह की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जमकर फटकार लगा दी।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री साहू ने मंच निर्माण के लिए लगभग दो वर्ष पूर्व स्वीकृत 25 लाख रुपये की राशि का मामला उठाते हुए पूछा कि आखिर इतनी बड़ी राशि स्वीकृत होने के बावजूद आज तक वर्क ऑर्डर क्यों जारी नहीं हुआ। तीखे सवालों के सामने सीएमओ अमरेश सिंह जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन देते नजर आए, लेकिन मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

शिविर में उस समय माहौल और गर्म हो गया, जब भाजपा पार्षदों ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री के सामने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी। पार्षदों ने आरोप लगाया कि शिविर के आयोजन का न तो पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया गया और न ही जनप्रतिनिधियों को समय पर जानकारी दी गई। इससे जनता की भागीदारी प्रभावित हुई।

पात्र हितग्राहियों को दिया योजनाओं का लाभ

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार बीते 12 वर्षों से गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। ऐसे में योजनाओं और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, नगर पालिका अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments