मुढीपार में अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 45 पौवा शराब जब्त

मुढीपार में अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 45 पौवा शराब जब्त

खैरागढ़ : केसीजी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गातापार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम मुढीपार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 45 पौवा देशी शराब, एक मोबाइल फोन तथा बिक्री की नगदी बरामद की गई है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुढीपार निवासी करण सिन्हा अपने चखना दुकान के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर गातापार पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी करण सिन्हा (20 वर्ष) के पास से 35 पौवा सुपर-36 प्लेन देशी मदिरा तथा 10 पौवा गोवा स्पेशल शराब सहित कुल 45 पौवा (8.100 बल्क लीटर) शराब बरामद की गई। इसके अलावा एक रियलमी मोबाइल और बिक्री रकम 1680 रुपये भी जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 9,680 रुपये आंकी गई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आरोपी शराब रखने और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 38/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गातापार थाना पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments