बिलासपुर में सक्रिय अंतरराज्यीय चैन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में सक्रिय अंतरराज्यीय चैन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: बिलासपुर में महिलाओं को निशाना बनाकर लूट और चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ओडिशा से आए बदमाशों का यह गिरोह स्थानीय सहयोगियों के साथ मिलकर शहर में चैन स्नैचिंग और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामले का खुलासा एसएसपी रजनेश सिंह ने किया।

जानकारी के अनुसार, शहर के तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चैन स्नैचिंग और लूट की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी थी। बदमाश सुबह के समय महिलाओं को अकेला पाकर उन्हें अपना शिकार बनाते थे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सीसीटीवी से आरोपियों का खुला राज, बिना नंबर की स्कूटी भी बरामद

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से यह सामने आया कि इन वारदातों के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है। जांच में पता चला कि ये अपराधी ओडिशा से आकर स्थानीय सहयोगियों के घरों में ठहरते थे और सुनियोजित तरीके से अपराध को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। घटना में उपयोग की गई बिना नंबर की स्कूटी को भी बरामद कर लिया गया है।

6 आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में शिव सिंह, शक्ति प्रसाद, नवीन साहू, प्रमोद सिंह, अतुल मुंडा और बसंता खड़िया शामिल हैं। पूछताछ में सभी आरोपियों ने तोरवा और सिरगिट्टी क्षेत्र में महिलाओं के साथ लूट और स्नैचिंग की तीन वारदातों को स्वीकार किया है। यह गिरोह संगठित होकर विभिन्न राज्यों में इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था, जिसके चलते अब इन पर आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। उनके अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments