सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! एक दिन में धड़ाम हुए भाव, चांदी ₹7,000 तक टूटी

सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! एक दिन में धड़ाम हुए भाव, चांदी ₹7,000 तक टूटी

सोना और चांदी खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ने की बढ़ती उम्मीदों के कारण सोना-चांदी दबाव में आ गए हैं। सबसे बड़ी गिरावट चांदी में देखने को मिली, जहां कीमतें एक ही दिन में करीब ₹6,800 प्रति किलो तक टूट गईं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1760 रुपये टूटकर ₹1,46,566 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 7010 रुपये की गिरावट के साथ 2,27,622 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। यह हाल के दिनों की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक मानी जा रही है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बड़े शहरों में क्या हैं सोने के रेट?

24 कैरेट सोने का भाव देश के प्रमुख शहरों में ₹14,650 से ₹14,850 प्रति ग्राम के बीच बना हुआ है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब ₹14,667 प्रति ग्राम और मुंबई में ₹14,652 प्रति ग्राम के आसपास है। चेन्नई में यह ₹14,836 प्रति ग्राम के स्तर पर है। 22 कैरेट सोने की कीमत अधिकांश शहरों में ₹13,400 प्रति ग्राम के आसपास बनी हुई है, जबकि 18 कैरेट सोना ₹11,000 प्रति ग्राम के करीब बिक रहा है।

क्रूड ऑयल की कीमतें कम होने के बावजूद क्यों नहीं बढ़ रहे सोने का भाव?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में कुछ सकारात्मक संकेत मिलने से तेल की कीमतें लगातार नीचे आई हैं। ब्रेंट क्रूड अपने हालिया उच्च स्तर से काफी फिसल चुका है, लेकिन इसके बावजूद निवेशकों का रुझान सोने की ओर ज्यादा नहीं बढ़ा है। इसकी बड़ी वजह यह है कि बाजार अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत कई प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना देख रहा है। डॉलर इंडेक्स 101 के आसपास पहुंच गया है, जो लगभग एक साल का उच्च स्तर है। मजबूत डॉलर सोने को विदेशी निवेशकों के लिए महंगा बना देता है, जिससे मांग कमजोर पड़ती है। इसके अलावा गोल्ड ETF में भी लगातार निकासी देखने को मिल रही है, जो निवेशकों की सतर्कता को दर्शाती है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि निकट अवधि में सोने की कीमतें और दबाव में रह सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस तक फिसल सकता है और 3,800 डॉलर का स्तर भी संभव है। हालांकि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए मौजूदा गिरावट खरीदारी का अवसर मानी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, सोने के लिए 4,250 डॉलर, 4,300 डॉलर और 4,400 डॉलर महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस स्तर हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments