बुधवार को करें गणेश जी की ये पूजा, करियर-व्यापार में मिलेगी सफलता, बुध ग्रह भी होंगे मजबूत

बुधवार को करें गणेश जी की ये पूजा, करियर-व्यापार में मिलेगी सफलता, बुध ग्रह भी होंगे मजबूत

सनातन धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का संबंध किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह से होता है। बुधवार का दिन प्रथम पूज्य गणपति बप्पा और बुध ग्रह को समर्पित है। इस व्रत को करने से बुद्धि, विवेक और सफलता का आशीर्वाद मिलता है। यही कारण है कि कई लोग बुधवार को विशेष रूप से गणेश जी की आराधना करते हैं और व्रत रखते हैं। 

बुधवार का धार्मिक महत्व

बुधवार का दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा के लिए बेहद शुभ बताया गया है। वह बुद्धि, ज्ञान, विवेक और शुभारंभ का देवता हैं। किसी भी मांगलिक या नए कार्य की शुरुआत उनसे आशीर्वाद लेकर की जाती है। मान्यता है कि बुधवार को उनकी विशेष पूजा करने से कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होने लगती हैं।

इस व्रत को आत्म अनुशासन और मानसिक शुद्धता से भी जोड़ा जाता है। मान्यता है कि श्रद्धा के साथ बुधवार व्रत रखने से मन शांत रहता है और व्यक्ति अपने विचारों को बेहतर ढंग से नियंत्रित कर पाता है। इससे सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

बुध ग्रह से है विशेष संबंध

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, वाणी, संचार कौशल और व्यापार का कारक माना गया है। कहते हैं कि कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होने पर निर्णय क्षमता बेहतर होती है और व्यक्ति अपनी बात प्रभावशाली ढंग से दूसरों तक पहुंचा पाते हैं। 

करियर और व्यापार में लाभ

बुधवार का व्रत और पूजा विशेष रूप से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए लाभकारी बताया है। यह व्रत व्यक्ति को आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाने का माध्यम माना जाता है। कहते हैं कि भगवान गणेश की कृपा से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं, जबकि बुध ग्रह का शुभ प्रभाव बुद्धि और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाता है। ऐसे में करियर और व्यापार में बेहतर अवसर मिलने की संभावना बढ़ती है।

कैसे करें बुधवार की पूजा?

बुधवार के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान गणेश की पूजा करें। उन्हें दूर्वा, मोदक, हरे रंग के वस्त्र या हरी वस्तुएं अर्पित करना शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का जाप करें। वहीं, बुध ग्रह की कृपा पाने के लिए हरी वस्तुओं का दान लाभकारी माना जाता है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments