‘फर्जी 2’ पर शाहिद कपूर का बड़ा ऐलान, 2027 में फिर शुरू होगा नकली नोटों का खेल

‘फर्जी 2’ पर शाहिद कपूर का बड़ा ऐलान, 2027 में फिर शुरू होगा नकली नोटों का खेल

ओटीटी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. लीड एक्टर शाहिद कपूर ने बताया है कि ‘फर्जी सीजन 2’ पर काम तेजी से चल रहा है और यह लगभग पूरा होने वाला है. न्होंने हिंट दिया है कि दर्शकों को इसके लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

Farzi Season 2 Release: कब आएगा नया सीजन:- हाल ही में इंस्टाग्राम के Ask Me Anything (AMA) सेशन के दौरान एक फैन ने शाहिद कपूर से सीधे पूछा कि ‘फर्जी 2’ कब आएगी? इस पर शाहिद कपूर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “इस पर काम चल रहा है. हम लगभग पूरा काम खत्म कर चुके हैं और मुझे लगता है कि यह अगले साल (2027) तक रिलीज हो जाएगी.” बता दें कि इसी साल मार्च के महीने में शाहिद ने शूटिंग के दौरान की एक फोटो भी शेयर की थी, जिससे साफ हो गया था कि इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. साल 2023 में आए इसके पहले सीजन के बाद से ही फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं.

Farzi Web Series Cast: कौन-कौन हैं इसमें:- इस सीरीज में शाहिद के साथ विजय सेतुपति, राशि खन्ना और केके मेनन जैसे बड़े कलाकार हैं. पहला सीजन 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था और इसे काफी पसंद किया गया था.

Farzi Web Series Plot: कहानी क्या है:- इसकी कहानी एक ऐसे लड़के सनी (शाहिद कपूर) की है, जो नकली नोट छापने के चक्कर में धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में फंस जाता है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments