टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप शादी के बंधन में बंधे, बारात में खिलाड़ियों ने किया धमाकेदार डांस

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप शादी के बंधन में बंधे, बारात में खिलाड़ियों ने किया धमाकेदार डांस

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपनी जिंदगी की एक खूबसूरत और नई पारी का आगाज कर दिया है. तिलक और हल्दी की पारंपरिक रस्मों के बाद, बुधवार (24 जून) को वो शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं. आकाश दीप का यह आलीशान विवाह समारोह उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित किया गया. उन्होंने अक्षिता राज के साथ शादी रचाई है. इस खास मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और कई वीआईपी मेहमान इस जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे. इस दौरान बारात में टीम इंडिया के खिलाड़ी भी जमकर डांस करते हुए नजर आए.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बारात में मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद का धमाल:- आकाश दीप की शादी का सबसे मजेदार और चर्चा में रहने वाला पल तब आया जब आकाश दीप की बारात निकली. अपने साथी खिलाड़ी की शादी को यादगार बनाने के लिए भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद भी बारात में शामिल हुए. दोनों ही क्रिकेटर्स बारात में पूरी तरह देसी रंग में रंगे नजर आए और उन्होंने जमकर डांस किया. मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद के इस धमाकेदार डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्रिकेट के मैदान पर अपनी गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को नचाने वाले ये खिलाड़ी बारात में अपने डांस मूव्स से फैंस का दिल जीतते नजर आए.

आकाश दीप का इंटरनेशनल करियर:- आकाश दीप ने साल 2024 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. वो भारत के लिए अभी तक 10 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इस दौरान आकाश दीप ने 28 विकेट हासिल किए हैं. वो एक बार मुकाबले में 10 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं. इसके साथ-साथ उन्होंने आईपीएल के 14 मैचों में भी 10 विकेट चटकाए हैं. वहीं, घरेलू क्रिकेट में आकाश दीप बंगाल के लिए खेलते हैं.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments