धमतरी में दर्दनाक घटना! पत्नी की मौत के सदमे में पति की भी गई जान, परिवार में पसरा मातम

धमतरी में दर्दनाक घटना! पत्नी की मौत के सदमे में पति की भी गई जान, परिवार में पसरा मातम

धमतरी :छत्तीसगढ़ के धमतरी में पत्नी की मौत के सदमे में पति ने आत्मघाती कदम उठाया है। उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अनिल सोनी के रूप में हुई है, जो कि ब्राह्मण पारा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मृतक की पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह काफी परेशान और तनाव में रहता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या है इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments