बिहड़ वनांचल के गांवों में पहुंचे विधायक जनक ध्रुव, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, शीघ्र समाधान का दिया भरोसा

बिहड़ वनांचल के गांवों में पहुंचे विधायक जनक ध्रुव, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, शीघ्र समाधान का दिया भरोसा

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ एवं बिहड़ वनांचल के गांवों का व्यापक जनसंपर्क दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक एवं आत्मीय अंदाज में विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं स्थायी समाधान का भरोसा दिलाया। दौरे के दौरान विधायक जनक ध्रुव ने कामर भौदी, थूहामेटा, दांतबाय, डुमरबाहरा सहित अनेक वनांचल गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर राशन वितरण, रंगमंच निर्माण, सड़क, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े सभी मुद्दों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष कोमल ध्रुव, दशपुर पंचायत के सरपंच नरेंद्र ध्रुव, डुमरबाहरा के सरपंच प्रतिनिधि कैलाश राम नेताम, अर्जुन जगत, हलधर जगत, हुमन सिंह, कुमार साय, दूरपत, तरुण सिंह, बालाराम, मंशाराम, भगवान सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।वहीं कामर भौदी सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीण भगवान सिंह, बालाराम, मंशाराम, हलधर, दुरित, सीताराम, प्रेम सिंह, खाम सिंह, राजाराम, दूरपत, हुम्मन, धनेश, बनसिंह, सुबेसिंह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की। विधायक जनक ध्रुव ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments