धमतरी में दर्दनाक हादसा! तालाब में डूबने से कक्षा चौथी की दो मासूम छात्राओं की मौत, गांव में मातम

धमतरी में दर्दनाक हादसा! तालाब में डूबने से कक्षा चौथी की दो मासूम छात्राओं की मौत, गांव में मातम

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दो बच्चियों की तालाब में डूबकर मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पढ़िए पूरी खबर

दरअसल यह पूरा मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। बच्चियों की पहचान गीतिका साहू (9) और खुशबू साहू (8) के रूप में हुई है। दोनों कपालफोड़ी गांव के रहने वाली थी और कक्षा चौथी की छात्रा थी।

गहरे पानी में डूबने से हुई मौत

बताया जा रहा है कि दोनों आज गांव के तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान गहरे पानी में डूबकर दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। साथ ही आगे की जांच के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments