छुरा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

छुरा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

तुलाराम साहू, धर्मेन्द्र चंद्राकर और सफर सचदेव हुए मनोनीत, भाजपा पदाधिकारियों व नगरवासियों ने किया आत्मीय स्वागत

 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : राज्य शासन द्वारा नगर पंचायत छुरा में तीन नए एल्डरमैन की नियुक्ति किए जाने के बाद नगर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शासन ने  तुलाराम साहू,  धर्मेन्द्र चंद्राकर एवं सफर सचदेव को नगर पंचायत छुरा का एल्डरमैन मनोनीत किया है। नियुक्ति की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने तीनों नवनियुक्त एल्डरमैन का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।नवनियुक्त एल्डरमैनों ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, गृह मंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

तीनों एल्डरमैनों ने कहा कि संगठन एवं जनता ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत छुरा के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वे जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनका उद्देश्य नगर के विकास को नई दिशा देना और प्रत्येक नागरिक की अपेक्षाओं पर खरा उतरना रहेगा।नियुक्ति के बाद तीनों नवनियुक्त एल्डरमैन जिला भाजपा कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर से सौजन्य मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने तिलक लगाकर, गमछा ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा जनसेवा और विकास कार्यों में सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों एल्डरमैन संगठन की विचारधारा एवं जनसेवा की भावना के अनुरूप नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंग निषाद, भाजपा जिला महामंत्री थानसिंग निषाद, सोशल मीडिया प्रभारी भवानी शंकर सेन, कार्यकारिणी सदस्य निखिल साहू एवं नारायण पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अजमेर खान, उपाध्यक्ष गुलजार अली, भाजपा कार्यकर्ता मानसिंह निषाद, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू सचदेव, वरिष्ठ भाजपा नेता समारु साहू, विनय गुप्ता, चम्पेश्वर गिरी गोस्वामी, धम्मू सेठ, आशकरण टंडन, तुलसी साहू, युवा नेता सुजल कोठारी, कुश साहू, पीयूष सिन्हा, अजय चंद्राकर, ललित राठौर, मयंक सोनी, धनेश साहू, महिला मोर्चा की लीना दुबे, सुनीता चंद्राकर, वेदिका वासनिक एवं दुलम बाई ध्रुव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि तीनों नवनियुक्त एल्डरमैन नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति देने, जनसमस्याओं के समाधान तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति को नगर पंचायत छुरा के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम बताया गया।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments