हर छात्र के हाथ में होगी किताब! CM साय के निर्देश पर तेज हुआ पाठ्यपुस्तक वितरण अभियान

हर छात्र के हाथ में होगी किताब! CM साय के निर्देश पर तेज हुआ पाठ्यपुस्तक वितरण अभियान

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी में नए शिक्षा सत्र को रफ्तार देने के लिए प्रशासन ने पाठ्यपुस्तकों के वितरण अभियान में तेजी ला दी है। लक्ष्य है कि हर छात्र को समय पर किताबें मिलें और पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रहे।

पढ़िए पूरी खबर

दरअसल, CM साय ने शिक्षा को लेकर कहा है कि बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए सभी अधिकारी प्रमुखता से सभी शिक्षा केंद्रों में हर व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसी कड़ी में धमतरी जिले के 168 संकुल केंद्रों में से अब तक 123 केंद्रों तक पाठ्यपुस्तकें पहुंचाई जा चुकी हैं, जबकि शेष 45 संकुलों में 30 जून तक वितरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस साल कक्षा 4 और 7 के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। नई किताबों के साथ शिक्षकों को भी अपडेटेड पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। जिन स्कूलों में नई किताबें अभी नहीं पहुंची हैं, वहां वैकल्पिक अध्ययन सामग्री और अभ्यास पुस्तिकाओं के जरिए नियमित पढ़ाई जारी है।

वहीं, पीएमश्री और स्वामी आत्मानंद स्कूलों की कुछ पुस्तकें मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर वितरित की जाएंगी। इसके अलावा गैर अनुदान प्राप्त निजी विद्यालयों के लिए कक्षा 1 से 10 तक की नि:शुल्क हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकों का वितरण 5 से 9 जुलाई के बीच विकासखंडवार किया जाएगा। जिला प्रशासन ने 10 जुलाई तक वितरण प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य तय किया है।

प्रशासन का कहना है कि हर विद्यार्थी तक समय पर पाठ्यपुस्तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि नया शिक्षा सत्र पूरी गुणवत्ता और सुचारु व्यवस्था के साथ संचालित हो सके।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments