रायपुर-अभनपुर रोड पर भीषण हादसा! तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, बस में फंसा शव, चालक फरार

रायपुर-अभनपुर रोड पर भीषण हादसा! तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, बस में फंसा शव, चालक फरार

अभनपुर :रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरु कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान शिव कुमार बारले के रूप में हुई है, जो कि धमतरी जिले के कोड़ापार गांव का रहने वाला था। आज धमतरी से रायपुर की ओर जा रही एक लग्जरी बस ने रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग में ओवरब्रिज के पास उसे टक्कर मार दी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बस में फंसा शव

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद मृतक का शव और बाइक बस के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक और शव को बाहर निकाला।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments